scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशशादी के आठ साल बाद तीन तलाक देने पर पति के खिलाफ एफआईआर

शादी के आठ साल बाद तीन तलाक देने पर पति के खिलाफ एफआईआर

Text Size:

गोरखपुर (उप्र), 30 जनवरी (भाषा) गोरखपुर जिले में शादी के आठ साल बाद विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) के के विश्नोई ने बताया कि गोरखपुर के हुमायूंपुर (उत्तर) निवासी अकरम की बेटी सबा अमरीन का निकाह गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हनीफ के साथ 16 दिसंबर, 2016 को हुआ था तथा शादी के कुछ महीनों बाद सबा के सास-ससुर और उसके पति ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को हनीफ सबा के मायके गया और उसने उसे बताया कि उसने दूसरी औरत से निकाह कर लिया है। उनके अनुसार उसके बाद हनीफ ने सबा को तीन बार तलाक बोल दिया।

सबा और उसके परिजन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (नगर) के के विश्नोई से मिले और उनसे मदद मांगी। विश्नोई के निर्देश पर पुलिस ने हनीफ के खिलाफ मामला दर्ज किया और इस मामले की जांच शुरू की।

भाषा सं राजेंद्र राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments