scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशबेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, नौ जुलाई (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने दर्ज मामले के आधार पर शनिवार को कहा कि लड़की की मां का निधन हो चुका है और आरोपी पिछले डेढ़ साल से अपनी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।

हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने एक बयान में कहा कि नाबालिग ने चार जुलाई को अपने मामा के साथ आकर थाना पल्लू में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने जब अपने पिता का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पोक्‍सो) व भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा पृथ्वी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments