scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशयूक्रेन युद्ध को लेकर एफएटीएफ ने रूस की सदस्यता निलंबित की

यूक्रेन युद्ध को लेकर एफएटीएफ ने रूस की सदस्यता निलंबित की

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) एफएटीएफ ने रूस के ‘‘अवैध और बिना उकसावे वाले’’ सैन्य हमले के लिए शुक्रवार को इस देश की सदस्यता निलंबित कर दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने कहा कि रूसी सैन्य कार्रवाई एफएटीएफ के मूल सिद्धांतों के विपरीत है, जिसका उद्देश्य वैश्विक वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा और अखंडता को बढ़ावा देना है।

पेरिस में आयोजित एफएटीएफ अधिवेशन के बाद जारी बयान में कहा गया कि रूस के यूक्रेन पर ‘‘अवैध और बिना उकसावे वाले हमले’’ के एक साल बाद एफएटीएफ यूक्रेन के लोगों के प्रति गहरी सहानुभूति जताता है।

आतंकवाद के वित्तपोषण की निगरानी करने वाली वैश्विक संस्था ने कहा कि वह यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले की कड़ी निंदा करती है। बयान में कहा गया कि रूस द्वारा पिछले एक साल में ‘‘बर्बर एवं आमनवीय हमलों’’ को तेज किया गया और महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है।

भाषा शफीक वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments