scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशफारूक अब्दुल्ला ‘उमरा’ करने के लिए सऊदी अरब रवाना

फारूक अब्दुल्ला ‘उमरा’ करने के लिए सऊदी अरब रवाना

Text Size:

श्रीनगर, पांच मार्च (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला रविवार को ‘उमरा’ करने के लिए सऊदी अरब रवाना हुए।

पार्टी के एक नेता ने यहां बताया कि श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य अब्दुल्ला (85) के साथ पार्टी के सहकर्मी एजाज जान भी हैं।

अब्दुल्ला के बेटे और नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जनाब डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब उमरा करने के लिए हरम शरीफ रवाना हुए। पवित्र तीर्थयात्रा पर एजाज जान उनके साथ हैं। अल्लाह उनकी प्रार्थनाओं को स्वीकार करें और उनका विश्वास मजबूत करें।’’

उन्होंने दोनों नेताओं की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

भाषा गोला दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments