नासिक, अगस्त 14 (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में कथित रूप से नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुये पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्र्यंबकेश्वर तहसील के तालेगांव शिवर स्थित एक बंगले पर छापा मारा और वहां से नोटों के आकार में काटे गए कागजों के बंडल, रसायन और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान 9.75 लाख रुपये भी बरामद किए, जिसमें 500 रुपये के 1,950 असली नोट शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नकली नोटों की छपाई में कथित संलिप्तता के आरोप में अमरेश्वर सुधाकर आइठ्ठा, दासरी प्रसाद सत्यई, गोकुल आनंद राव डेट, हिरामण पुंजा डेट और मच्छिंद्र भगवान घनदट को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी 500 रुपये अंकित मूल्य वाले जाली नोट छाप रहे थे। इस मामले में त्र्यंबकेश्वर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा शोभना रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.