scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशकृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए फडणवीस को मानद डीएससी की उपाधि

कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए फडणवीस को मानद डीएससी की उपाधि

Text Size:

मुंबई, 15 मार्च (भाषा) महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, राहुरी ने रविवार को कृषि क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मानद डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की उपाधि से सम्मानित किया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल और राज्य के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि वर्तमान युग प्रौद्योगिकी द्वारा परिभाषित है और इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अहिल्यानगर स्थित विश्वविद्यालय में फडणवीस को मानद उपाधि प्रदान की।

मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद देव वर्मा का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।

एक बयान में कहा गया है, ‘महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, राहुरी के 39वें दीक्षांत समारोह में कृषि क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को मान्यता देते हुए मुख्यमंत्री को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।’

इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे, राज्य के कृषि मंत्री और विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर दत्तात्रेय भराणे, अन्य नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments