scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशझारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में आगामी सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में आगामी सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Text Size:

रांची, चार मई (भाषा) झारखंड में नव उद्घाटित प्रदेश के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो मई को जिन 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारम्भ किया था, उन विद्यालयों में छात्रों के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में बच्चे पहली, छठी और नौवीं कक्षा में नामांकन ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदन जमा करने की तिथि दो से 15 मई निर्धारित है। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए परीक्षण की तिथि 19 मई है। पहली मेधा सूची का प्रकाशन 22 मई को होगा।

मेधा सूची में शामिल बच्चों के नामांकन लेने की तिथि 23 मई से आठ जून तक की निर्धारित की गई है।

भाषा इन्दु रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments