scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल के झारग्राम में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत

Text Size:

झारग्राम, 21 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुजीत महतो और नमिता महतो के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब इंदखरा गांव का निवासी सुजीत रात करीब आठ बजे काम खत्म कर जंगल के रास्ते साइकिल से घर लौट रहा था। तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। यह हाथी अपने झुंड से दूर हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि हाथी ने सुजीत को अपनी सूंड से उठा लिया और उसे सड़क पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

उनके मुताबिक, इसी तरह की दूसरी घटना मानिकपारा के बलिया गांव में हुई। वहां एक और हाथी ने नमिता को उसके घर के पास इसी तरह से मार डाला।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments