scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशपाली में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या

पाली में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या

Text Size:

जयपुर, एक मार्च (भाषा) राजस्थान के पाली जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थानाधिकारी उर्जाराम ने बताया कि सिनला गांव में अकेली रह रही कुनकी (70) का शव मंगलवार की सुबह झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि मृतक की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है ।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मृतका झोपड़ी में अकेली रहती थी और उसके दो बेटे आसपास में अलग रहते थे।

उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments