scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशलखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत

लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत

Text Size:

लखनऊ, 22 मार्च (भाषा) लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज इलाके में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की है और महिला की पहचान निर्मला देवी (69) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शनिवार देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘महिला की गर्दन पर एक हल्का निशान देखा गया। शरीर पर कोई अन्य स्पष्ट चोट के निशान नहीं थे।’’

इसमें कहा गया कि महिला अपने बेटे, बहू, एक पोते और दो नाबालिग पोतियों के साथ रहती थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (मध्य) सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एक फॉरेंसिक/फील्ड यूनिट टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच की जा रही है।

भाषा आनन्द खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments