scorecardresearch
Sunday, 22 November, 2026
होमदेशशबरिमला मंदिर में ध्वजदंड के पास गिरने से बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत

शबरिमला मंदिर में ध्वजदंड के पास गिरने से बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत

Text Size:

शबरिमला, सात नवंबर (भाषा) केरलम के शबरिमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में शनिवार को ध्वजदंड के पास गिरने से 63 वर्षीय एक श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान के. वी. बाबू के रूप में हुई है। वह तिरुवनंतपुरम के पेरूर में एक दुकान चलाते थे।

के. वी. बाबू 18 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर के ध्वजदंड के पास पहुंचे थे, तभी वह अचानक गिर पड़े।

उन्हें तुरंत मंदिर परिसर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।

वह सुबह भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए पहाड़ी पर स्थित मंदिर पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि बाद में उनके शव को पंपा स्थित अस्पताल ले जाया गया।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments