scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशकराची हवाई अड्डे पर केरल के तीन लोगों सहित आठ भारतीय फंसे

कराची हवाई अड्डे पर केरल के तीन लोगों सहित आठ भारतीय फंसे

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, एक मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उड़ान मार्ग परिवर्तन के चलते केरल के तीन लोगों सहित आठ भारतीय नागरिक पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। नोर्का रूट्स ने रविवार को यह जानकारी दी।

नोर्का रूट्स राज्य सरकार की वह एजेंसी है जो प्रवासी केरलवासियों (एनआरके) के मामलों की देखरेख करती है।

अधिकारियों के अनुसार, केरल के फंसे हुए लोगों में पलक्कड़ निवासी कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ. रेशमी मेनन और उनकी तीन वर्षीय बेटी स्मृति मेनन शामिल हैं।

नोर्का रूट्स के अधिकारियों ने बताया कि यह परिवार एयर अरबिया की उड़ान से अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य फंसे हुए भारतीय भी उसी उड़ान में थे।

उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद, उड़ान का मार्ग बदल दिया गया और वह कराची में उतरी।

चूंकि खाड़ी देशों के लिए उड़ान संचालन प्रभावित है, इसलिए यात्री कराची हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।

नोर्का रूट्स ने कहा कि वह विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और उन्हें भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्रालय उन्हें कोलंबो के रास्ते भारत लाने पर विचार कर रहा है।

एजेंसी ने खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष से प्रभावित एनआरके और उनके परिवारों की सहायता के लिए एक हेल्पडेस्क भी शुरू किया है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments