scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशईडी ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडेय को तलब किया

ईडी ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडेय को तलब किया

Text Size:

मुंबई, तीन जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त संजय पांडेय को पांच जुलाई को तलब किया है। ईडी के एक अधिकारी ने यह जानकारी रविवार को दी।

ईडी अधिकारी ने कहा कि पांडेय को शनिवार को समन जारी किया गया था। वह 30 जून को ही पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए हैं।

यद्यपि पांडेय इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके, लेकिन ईडी अधिकारी ने कहा कि पूर्व पुलिस आयुक्त दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश हो सकते हैं।

अधिकारी ने, हालांकि यह खुलासा करने से इनकार कर दिया कि किस धनशोधन मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी के खिलाफ समन जारी किया गया है।

भाषा सुरेश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments