scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहिमाचल में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शुरू होगी 'हिम गंगा' योजना

हिमाचल में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शुरू होगी ‘हिम गंगा’ योजना

Text Size:

धर्मशाला, 15 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये की ‘हिम गंगा’ योजना शुरू करेगी। राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंदन कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांगड़ा जिले में हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तर के एक कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि हिम गंगा योजना को राज्य में दुग्ध आधारित उद्योगों का तंत्र विकसित करने के लिए शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत दूध खरीद प्रणाली, प्रसंस्करण और विपणन में गुणवत्ता सुधार किया जाएगा। सरकार दूध के विभिन्न उत्पादों के उत्पादन के लिए किसानों से गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर जबकि भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगी।

उन्होंने कहा कि एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की सहायता से राज्य में 1,311 करोड़ रुपये का पर्यटन विकास कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments