scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतप्रूडेंट कॉर्पोरेट के शेयर करीब 11 प्रतिशत की गिरावट पर सूचीबद्ध

प्रूडेंट कॉर्पोरेट के शेयर करीब 11 प्रतिशत की गिरावट पर सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज के शेयर शुक्रवार को शुरूआती बढ़त गंवाने के बाद 630 रुपये के अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर शुरूआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 4.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 660 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध पर हुए थे। हालांकि, बाद में यह 14.10 प्रतिशत लुढ़क कर 541.15 रुपये पर आ गए और अंत में 10.68 प्रतिशत की गिरावट लेकर 562.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

वहीं, एनएसई पर कंपनी का शेयर 3.17 प्रतिशत चढ़कर 650 रुपये पर खुला और अंत में 10.11 प्रतिशत की गिरावट लेकर 566.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

मूल्य के लिहाज से बीएसई पर कंपनी के 2.73 लाख और एनएसई पर 32 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ।

खुदरा संपत्ति प्रबंधन कंपनी प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 1.22 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने अपने 538.61 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 595 से 630 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

भाषा जतिन प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments