scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच वायदा बाजार में शुक्रवार को तांबे का भाव 75 पैसे की गिरावट के साथ 824 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबे का मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 75 पैसे या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 824 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 2,140 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों के सौदा कम किये जाने से तांबे की वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा

मानसी रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments