scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतइजरायल के अर्थव्यवस्था मंत्री रविवार से भारत दौरे पर

इजरायल के अर्थव्यवस्था मंत्री रविवार से भारत दौरे पर

Text Size:

यरुशलम, 15 अप्रैल (भाषा) इजरायल के अर्थव्यवस्था मंत्री नीर बरकत भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए चार-दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचेंगे।

अपनी भारत यात्रा के दौरान बरकत दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे। उनके साथ एक बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेगा।

इजरायल सरकार की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, बरकत की इस यात्रा में वाहन, वित्त-प्रौद्योगिकी और जलवायु प्रौद्योगिकी पर मुख्य रूप से जोर रहेगा।

इजरायली प्रतिनिधिमंडल में शामिल और इजरायल-एशिया वाणिज्य मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अनत बर्न्सटीन रीक ने कहा कि भारत और इजरायल के साझा हित वाले क्षेत्रों और वाहन एवं वित्त-प्रौद्योगिकी पर विशेष ध्यान रहने की उम्मीद है।

भारत इजरायल का एशिया में दूसरा बड़ा और दुनिया में नौंवा बड़ा कारोबारी साझेदार है। वित्त वर्ष 2021-22 में दोनों देशों का व्यापार (रक्षा को छोड़कर) 7.86 अरब डॉलर रहा था।

भाषा प्रेम प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments