scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडिलिवरी भागीदारों के लिए ‘रेस्ट पॉइंट’ बना रही है ज़ोमैटो

डिलिवरी भागीदारों के लिए ‘रेस्ट पॉइंट’ बना रही है ज़ोमैटो

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) ऑनलाइन फूड डिलिवरी मंच ज़ोमैटो ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह स्थायी कामगारों की बहुलता वाली अर्थव्यवस्था (गिग इकॉनमी) और विभिन्न कंपनियों के डिलिवरी भागीदारों के समर्थन के लिए ‘रेस्ट पॉइंट्स’ (आराम करने की सुविधा) नाम से सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है।

एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने बताया कि गुरुग्राम में उसके पहले से दो ‘रेस्ट पॉइंट्स’ हैं। कंपनी की योजना और ‘रेस्ट पॉइंट’ बनाने की है।

रेस्ट पॉइंट्स स्वच्छ पेयजल, फोन-चार्जिंग स्टेशन, वॉशरूम की सुविधा, हाई-स्पीड इंटरनेट, चौबीसों घंटे हेल्पडेस्क और प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करते हैं।

हालांकि, गोयल ने इनकी संख्या या स्थान का खुलासा नहीं किया।

गोयल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘हम मानते हैं कि डिलिवरी भागीदारों को काम के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर चलते-चलते उन्हें यह देखना पड़ता है कि डिलिवरी का लोकेशन क्या है। साथ ही मौसम खराब होने पर भी उन्हें ऑर्डर की समय पर डिलिवरी करनी होती है।

भाषा अजय राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments