scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को बिनौलातेल खली की कीमत 21 रुपये की तेजी के साथ 3,198 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 21 रुपये अथवा 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,198 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 79,880 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में पशुचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे मुख्यत: यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments