scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकार्यस्थल मुहैया कराने वाली स्मार्टवर्क्स का पोर्टफोलियो एक करोड़ वर्ग फुट के पार

कार्यस्थल मुहैया कराने वाली स्मार्टवर्क्स का पोर्टफोलियो एक करोड़ वर्ग फुट के पार

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) कार्यस्थल मुहैया कराने वाली स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लि. ने एक करोड़ वर्ग फुट से अधिक का परिचालन पोर्टफोलियो पार कर लिया है। इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली सूचीबद्ध लचीला कार्यस्थल प्रदाता कंपनी बन गई है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कि यह उपलब्धि मुंबई स्थित टाटा इंटेलियन पार्क केंद्र के परिचालन में आने के बाद हासिल हुई। इस केंद्र में हाल ही में दुनिया की शीर्ष 2000 कंपनियों की सूची (फोर्ब्स 2000) में शामिल एक कंपनी के जुड़ने के बाद मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

स्मार्टवर्क्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक नीतिश सारदा ने कहा कि यह उपलब्धि देश के कार्यालय बाजार में हो रहे संरचनात्मक बदलाव को दर्शाती है, जहां बड़े उद्यम अब प्रबंधित और परिसर आधारित समाधानों की ओर बढ़ रहे हैं।

कंपनी के अनुसार, उसकी वृद्धि बड़े उद्यमों और वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) की बढ़ती मांग से हुई है , जहां बड़े परिसर की ओर रुझान बढ़ रहा है।

स्मार्टवर्क्स का राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 472 करोड़ रुपये रहा।

स्मार्टवर्क्स कुल प्रबंधन अधीन क्षेत्र के आधार पर भारत का सबसे बड़ा प्रबंधित कार्यालय मंच है। कंपनी के पास 31 दिसंबर, 2025 तक भारत और सिंगापुर के 15 शहरों में 63 केंद्रों में लगभग 1.53 करोड़ वर्ग फुट का नेटवर्क है।

भाषा योगेश रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments