scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतविप्रो का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली बढ़त के साथ 3,246 करोड़ रुपये

विप्रो का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली बढ़त के साथ 3,246 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी विप्रो का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली बढ़त के साथ 3,246.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 3,208.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.7 प्रतिशत बढ़कर 22,697.3 करोड़ रुपये हो गई।

इससे पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी के लाभ में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि राजस्व में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक श्रीनिवास पालिया ने कहा, ‘‘यूरोप और एपीएमईए (एशिया, प्रशांत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका) में वृद्धि के साथ हमारी राजस्व गति मजबूत हो रही है और हमारे मुनाफे का स्तर भी ठीक बना हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में हमारी बुकिंग 9.5 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। हमारी योजना साफ है मुश्किलों का सामना करना, दुनिया में हो रहे बदलावों के साथ खुद को बदलना, और कृत्रिम मेधा (एआई) के साथ आगे बढ़ना। मैं बहुत खुश हूं कि हम अपनी एआई प्रौद्योगिकी से हमारे ग्राहकों की मदद कर पाएंगे ताकि वे बढ़ सकें और भविष्य की दुनिया में सफल हो सकें।’’

भाषा योगेश अजय

अजय निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments