scorecardresearch
Saturday, 4 May, 2024
होमदेशअर्थजगतव्हाट्सएप, इंस्टाग्राम की सेवाएं आधी रात को पड़ीं ठप, एक घंटे बाद हुईं बहाल

व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम की सेवाएं आधी रात को पड़ीं ठप, एक घंटे बाद हुईं बहाल

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) सोशल मीडिया मंच व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं आधी रात को ठप पड़ गईं, जिसे करीब एक घंटे बाद बहाल किया गया।

इन दोनों मंच का स्वामित्व मेटा के पास है।

दुनियाभर में हजारों लोगों को व्हाट्सएप पर संदेश भेजने और प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर व्हाट्सएप के आधिकारिक खाते पर जानकारी दी गई, ‘‘ हमें पता है कि लोग अभी पेरशानी का सामना कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द सभी के लिए चीजें पूरी तरह से ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।’’

कुछ घंटों बाद खाते पर सेवाएं बहाल होने की जानकारी देते हुए लिखा गया, ‘‘ हमारी सेवाएं बहाल हो गई हैं..’’

इसी तरह इंस्टाग्राम पर भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में सोशल मीडिया मंच फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और थ्रेड्स की सेवाएं करीब दो घंटे के लिए ठप पड़ गईं थी। इसको लेकर उपयोगकर्ताओं ने काफी नाराजगी भी जाहिर की थी।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments