scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपर्थ तक सीधी उड़ानों के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार की भारतीय एयरलाइंस से बातचीत

पर्थ तक सीधी उड़ानों के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार की भारतीय एयरलाइंस से बातचीत

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) भारत के शहरों और पर्थ के बीच सीधी उड़ानों के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार की भारत की विमानन कंपनियों के साथ बात चल रही है।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में भारतवंशी लोगों की अच्छी- खासी तादाद है और इस देश के लिए भारत सबसे बड़े पर्यटन बाजारों में से एक है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं पर्यटन मंत्री रोजर कुक ने मंगलवार को बताया कि भारत और पर्थ के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने के लिए एयर इंडिया, विस्तार और इंडिगो के साथ बात चल रही है।

कुक ने बताया कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार और पर्थ हवाई अड्डे इस बारे में चर्चा कर रहे हैं कि भारत की विमानन कंपनियों को किस तरह की पेशकश की संभावना है।

भाषा

मानसी अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments