scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवेलस्पन वन ने जेएनपीए एसईजेड में 2.10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र इंडेव इंफ्रा को दिया पट्टे पर

वेलस्पन वन ने जेएनपीए एसईजेड में 2.10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र इंडेव इंफ्रा को दिया पट्टे पर

Text Size:

मुंबई, 21 अप्रैल (भाषा) वेयरहाउसिंग एवं औद्योगिक रियल एस्टेट मंच वेलस्पन वन ने जेएनपीए विशेष आर्थिक क्षेत्र में 2.10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र इंडेव इंफ्रा को गोदाम और संबद्ध लॉजिस्टिक्स संचालन के लिए पट्टे पर दिया है।

वेलस्पन वन ने मंगलवार को बयान में कहा, इस समझौते के तहत इंडेव इंफ्रा इस सुविधा का उपयोग अपनी ‘फ्री ट्रेड वेयरहाउसिंग जोन’ (एफटीडब्ल्यूजेड) क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में करेगा।

इंडेव को एफटीडब्ल्यूजेड इकाइयों के विकास एवं संचालन में विशेषज्ञता हासिल है।

वेलस्पन वन ने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी इंडेव इंफ्रा की उपस्थिति को मजबूत करती है जिससे उसे निर्बाध, बंदरगाह से जुड़े आपूर्ति श्रृंखला समाधान प्रदान करने और प्रमुख बाजारों में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रवाह को समर्थन देने की क्षमता मिलती है।

इंडेव इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एस. जेवियर ब्रिटो ने कहा कि… यह साझेदारी व्यापार प्रवाह को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और ग्राहकों को एकीकृत एवं मूल्यवर्धित लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने की हमारी क्षमता को मजबूत करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments