नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) सौर मॉड्यूल विनिर्माता वारी एनर्जीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 871.21 करोड़ रुपये रहा।
पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 375.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
वारी एनर्जीज ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 6,226.54 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3,663.47 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान कंपनी का खर्च भी बढ़कर 4,995.08 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3,164.63 करोड़ रुपये था।
इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर दो रुपये का अंतरिम लाभांश देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। लाभांश के लिए रिकॉर्ड तिथि 24 अक्तूबर तय की गई है और भुगतान छह नवंबर, 2025 को किया जाएगा।
भाषा प्रेम प्रेम रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.