scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमहाराष्ट्र में 2025 में वाहनों का पंजीकरण 13.55 प्रतिशत बढ़कर 32.78 लाख

महाराष्ट्र में 2025 में वाहनों का पंजीकरण 13.55 प्रतिशत बढ़कर 32.78 लाख

Text Size:

मुंबई, एक जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र की सड़कों पर 2025 में 32.78 लाख से अधिक नए वाहन उतरे जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 13.55 प्रतिशत अधिक है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

वर्ष 2024 में कुल 28.87 लाख वाहनों का पंजीकरण हुआ था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नये पंजीकृत वाहनों में दोपहिया वाहनों की संख्या 22.92 लाख रही जो कि सबसे अधिक है। इसके बाद 5.05 लाख कार, 1.46 लाख कृषि ट्रैक्टर, 1.35 लाख ट्रक, 88,352 ऑटो रिक्शा, 57,159 अन्य वाहन और 13,346 बस का स्थान रहा।

पुणे में सबसे अधिक 3,31,488 वाहनों और महानगर मुंबई में कुल 3.02 लाख वाहनों का पंजीकरण हुआ।

महाराष्ट्र में चार करोड़ से अधिक वाहन हैं। राज्य के 58 आरटीओ कार्यालयों में पंजीकृत 32.78 लाख नए वाहनों में से सबसे अधिक पंजीकरण (8.56 लाख) अक्टूबर और नवंबर में त्योहारों के दौरान किए गए। फरवरी में सबसे कम (1.99 लाख) पंजीकरण हुआ।

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, महाराष्ट्र का सड़क नेटवर्क 3,28,526 किलोमीटर में फैला हुआ है जिसमें 18,366 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग, 2,692 किलोमीटर राज्य राजमार्ग और 3,922 किलोमीटर राज्य राजमार्ग शामिल हैं। शेष भाग जिला सड़कों का है।

राज्य में पिछले वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच 33,002 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 14,066 लोगों की जान गई और 29,038 लोग घायल हुए।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments