scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमहाराष्ट्र में पिछले साल वाहनों का पंजीकरण 12.32 प्रतिशत बढ़ा

महाराष्ट्र में पिछले साल वाहनों का पंजीकरण 12.32 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

मुंबई, एक जनवरी (भाषा) कैलेंडर वर्ष 2024 में महाराष्ट्र में 28 लाख से अधिक नए वाहनों का पंजीकरण हुआ जो एक साल पहले के 25.63 लाख के पंजीकरण के आंकड़े से 12.32 प्रतिशत अधिक है।

महाराष्ट्र के परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल कुल मिलाकर 28.79 लाख वाहन पंजीकृत हुए, जिनमें 20.50 लाख दोपहिया वाहन और लगभग 4.50 लाख कारें शामिल हैं। यह वर्ष 2023 में पंजीकृत कुल 25.63 लाख वाहन से 12.32 प्रतिशत अधिक है।

इस दौरान पंजीकृत हुए अन्य वाहनों में 1.20 लाख से अधिक ट्रक, 9,800 से अधिक सार्वजनिक सेवा बसें, 87,300 तिपहिया वाहन और 84,500 ट्रैक्टर शामिल हैं।

पुणे के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सबसे अधिक 3.02 लाख वाहन पंजीकृत किए गए जबकि मुंबई स्थित चार आरटीओ कार्यालयों में 2.79 लाख नए वाहन पंजीकृत हुए।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments