scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअर्बनराइज ने चेन्नई में 96.5 एकड़ जमीन खरीदी, 3,600 करोड़ रुपये की ‘टाउनशिप’ परियोजना बनाएगी

अर्बनराइज ने चेन्नई में 96.5 एकड़ जमीन खरीदी, 3,600 करोड़ रुपये की ‘टाउनशिप’ परियोजना बनाएगी

Text Size:

(शीर्षक और इंट्रो में नाम बदलते हुए रिपीट)

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) अलायंस समूह की रियल एस्टेट कंपनी अर्बनराइज ने चेन्नई के ताम्बरम में वीज प्रॉपर्टीज लिमिटेड से 96.5 एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी यहां उपनगरीय (टाउनशिप) परियोजना विकसित करने के लिए 3,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि वह इस जमीन पर एक बड़ी उपगनरीय परियोजना विकसित करेगी। जमीन पर 1.3 करोड़ वर्ग फुट निर्माण कार्य कर 7,000 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा सकता है। कंपनी ने हालांकि इस सौदे के वित्तीय लेनदेन का ब्योरा नहीं दिया।

अर्बनराइज ने कहा कि वह अपना बाजार फैलाने के लिए बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में रिहायशी स्थानों पर जमीनों का अधिग्रहण कर रही है।

अलायंस समूह और अर्बनराइज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज नांबुरु ने कहा कि ताम्बरम चेन्नई के व्यावसायिक-सह-आवासीय केंद्र के तौर पर तेजी से उभर रहा है।

उन्होंने कहा, “हम विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ एक एकीकृत उपनगरीय परियोजना विकसित करने की योजना बना रहे हैं।”

अलायंस समूह दक्षिण भारत में सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से है। यह अबतक लगभग 7,500 आवास बना चुकी है। कंपनी के पास 5.4 करोड़ वर्ग फुट निर्माणाधीन और 2.5 करोड़ वर्ग फुट परियोजनाएं योजना के चरण में हैं।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments