scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतउदयशिवकुमार इन्फ्रा के आईपीओ को दूसरे दिन 2.20 गुना अभिदान

उदयशिवकुमार इन्फ्रा के आईपीओ को दूसरे दिन 2.20 गुना अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) उदयशिवकुमार इन्फ्रा लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन मंगलवार को 2.20 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत दो करोड़ शेयरों की पेशकश पर 4,39,05,952 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 3.46 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 1.76 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) के हिस्से को सबसे कम 1.04 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 33-35 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी कामकाज के लिए और कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments