scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटीवीएस मोटर का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 336 करोड़ रुपये पर

टीवीएस मोटर का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 336 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी का मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 336 करोड़ रुपये रहा। बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मार्च, 2022 की समान तिमाही में उसने 277 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ कमाया था।

टीवीएस मोटर कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी का जनवरी-मार्च, 2023 तिमाही में परिचालन राजस्व बढ़कर 8,021 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,585 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में 8.68 वाहन बेचे जबकि मार्च, 2022 तिमाही में 8.56 लाख वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए एकीकृत शुद्ध लाभ 1,329 करोड़ रुपये कमाया, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह 757 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2022-23 में परिचालन राजस्व बढ़कर 31,974 करोड़ रुपये हो गया जबकि 2021-22 में यह 24,355 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की दोपहिया और तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 36.82 लाख इकाई हो गई, जो 2021-22 में 33.10 लाख इकाई थी।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments