scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगततुहिन कांत पांडेय ने राजस्व सचिव का कार्यभार संभाला

तुहिन कांत पांडेय ने राजस्व सचिव का कार्यभार संभाला

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव का पदभार संभाल लिया।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बुधवार को पांडेय को राजस्व सचिव नियुक्त किया। पांडेय निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) और सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) का प्रभार संभाल रहे थे। आदेश में यह भी कहा गया है कि पांडेय वित्त सचिव बने रहेंगे।

पिछले साल सितंबर में ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी पांडेय को वित्त सचिव नियुक्त किया गया था।

वित्त मंत्रालय में छह विभाग- राजस्व, आर्थिक मामले, व्यय, वित्तीय सेवाएं, दीपम और डीपीई हैं। मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ अधिकारी को वित्त सचिव के रूप में नामित किया जाता है।

दीपम में सचिव के रूप में कार्य करने से पहले पांडेय ने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्य करने के अलावा, केंद्र सरकार और ओडिशा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments