scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटाइटन के तीसरी तिमाही का मुनाफा 61 प्रतिशत बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हुआ

टाइटन के तीसरी तिमाही का मुनाफा 61 प्रतिशत बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) आभूषण और घड़ी बनाने वाली प्रमुख कंपनी टाइटन का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 60.84 प्रतिशत बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें घरेलू आभूषण व्यवसाय का योगदान रहा।

टाइटन ने शेयर बाजारों में यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 1,047 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 24,915 करोड़ रुपये हो गई।

कर पूर्व मुनाफा 9.7 प्रतिशत मार्जिन पर 2,375 करोड़ रुपये था, जो 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

तिमाही के दौरान, टाइटन का आभूषण कारोबार 45.6 प्रतिशत बढ़कर 23,492 करोड़ रुपये हो गया। आभूषण खंड का भारतीय व्यवसाय 41 प्रतिशत बढ़कर 21,458 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही के दौरान कंपनी के आभूषण कारोबार ने 49 नए स्टोर जोड़े। इसके अलावा, तनिष्क ने तिमाही के दौरान अमेरिका के बोस्टन और ऑरलैंडो में दो नए स्टोर खोले।

टाइटन, टाटा ग्रुप और तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम (टिडको) का एक साझा उपक्रम है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments