scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटाइड अगले पांच वर्षों में भारत में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

टाइड अगले पांच वर्षों में भारत में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Text Size:

मुंबई, 10 अक्टूबर (भाषा) ब्रिटेन की व्यवसाय प्रबंध कंपनी टाइड 2026 से अगले पांच सालों में भारत में 50 करोड़ पाउंड (लगभग 6,000 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह अगले 12 महीनों में 800 से ज्यादा नई नौकरियां भी देगी।

बयान में कहा गया कि 2026 से अगले पांच वर्षों में 50 करोड़ पाउंड के निवेश के साथ, कंपनी भारत के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।

बयान के अनुसार कंपनी अगले 12 महीनों में 800 से अधिक नौकरियां भी सृजित करेगी, जिससे भारत में इसके कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 2,300 हो जाएगी।

ये नई नौकरियां उत्पाद विकास, सॉफ्टवेयर विकास, विपणन, सदस्य सहायता और परिचालन जैसे क्षेत्रों से होंगी।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments