scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपये का मूल्य बाजार से निर्धारित होता है, इसका कोई निश्चित लक्ष्य नहीं : सीतारमण

रुपये का मूल्य बाजार से निर्धारित होता है, इसका कोई निश्चित लक्ष्य नहीं : सीतारमण

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय रुपये का मूल्य बाजार द्वारा निर्धारित होता है और यही एक निश्चित विनिमय दर व्यवस्था की खासियत है।

पिछले कुछ सप्ताह से रुपये में निरंतर गिरावट आ रही है और सोमवार को डॉलर के मुकाबले यह 87.29 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

रुपये की विनिमय दर को डॉलर इंडेक्स की चाल, पूंजी प्रवाह के रुझान, ब्याज दर के स्तर, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और चालू खाते के घाटे (कैड) जैसे विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारक प्रभावित करते हैं ।

लोकसभा में एक लिखित उत्तर में, सीतारमण ने कहा कि भारतीय रुपये (आईएनआर) का कोई ‘‘अवमूल्यन’’ नहीं हुआ है, जो कि एक निश्चित विनिमय दर व्यवस्था की विशेषता है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय रुपये का मूल्य बाजार द्वारा निर्धारित है, इसका कोई लक्ष्य या विशिष्ट स्तर अथवा दायरा नहीं है।’’

वित्त मंत्री ने कहा कि मुद्रा के मूल्य में गिरावट से निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ने की संभावना है, जिसका अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दूसरी ओर इसमें गिरावट से आयातित वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं।

सीतारमण ने कहा, ‘‘विनिमय दर प्रबंधन के प्रति दृष्टिकोण सुसंगत और अच्छी तरह से व्यक्त किया गया है, जिसके संदर्भ में भारतीय रुपये का मूल्य बाजार द्वारा निर्धारित होता है। इसका कोई लक्ष्य या विशिष्ट स्तर या मूल्य दायरा नहीं होता है।’’

भाषा राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments