scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को दी मंजूरी

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को दी मंजूरी

Text Size:

(केंद्रीय मंत्रिमंडल का जिक्र हटाते हुए)

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बड़े फैसले के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के भत्तों में संशोधन के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि 7वें वेतन आयोग का गठन 2016 में किया गया था और इसकी अवधि 2026 में समाप्त हो रही है।

वैष्णव ने कहा कि आयोग के चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments