scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.5 करोड़ डॉलर घटकर 560.94 अरब डॉलर पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.5 करोड़ डॉलर घटकर 560.94 अरब डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 32.5 करोड़ डॉलर घटकर 560.942 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट जारी रही।

पिछले समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.68 अरब डॉलर घटकर 561.267 अरब डॉलर रह गया था।

इससे पहले, अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट देखी जा रही है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 24 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में, मुद्राभंडार का अहम हिस्से, विदेशीमुद्रा आस्तियां 16.6 करोड़ डॉलर घटकर 495.906 अरब डॉलर रह गयी।

डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट जारी रही और स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 6.6 करोड़ डॉलर घटकर 41.751 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी आठ करोड़ डॉलर घटकर 18.187 अरब डॉलर रह गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.098 अरब डॉलर रह गया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments