scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश का निर्यात फरवरी में 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर पर

देश का निर्यात फरवरी में 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) देश का निर्यात फरवरी में 8.8 प्रतिशत घटकर 33.8 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 37.15 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट हुई है।

समीक्षाधीन अवधि में आयात भी 8.21 प्रतिशत घटकर 51.31 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 55.9 अरब डॉलर था।

फरवरी में देश का व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान देश का कुल वस्तु निर्यात 7.5 प्रतिशत बढ़कर 405.94 अरब डॉलर रहा।

इस दौरान आयात 18.82 प्रतिशत बढ़कर 653.47 अरब डॉलर हो गया।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments