scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमध्य प्रदेश के अमेलिया कोयला ब्लॉक में टीएचडीसी इंडिया ने शुरू किया वाणिज्यिक परिचालन

मध्य प्रदेश के अमेलिया कोयला ब्लॉक में टीएचडीसी इंडिया ने शुरू किया वाणिज्यिक परिचालन

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में स्थित अपने अमेलिया कोयला ब्लॉक से कोयले की आपूर्ति का परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आर के विश्नोई ने रविवार को यह जानकारी दी।

विश्नोई ने बयान में कहा कि ब्लॉक का वाणिज्यिक परिचालन निर्धारित समय से छह महीने पहले शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा, “टीएचडीसीआईएल की अमेलिया कोयला खनन परियोजना के तहत कोयले की पहली खेप जारी कर दी है।”

खदान में 16.20 करोड़ टन (निकालने योग्य 13.94 करोड़ टन कोयला भंडार सहित) का भंडार है। यहां से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित 1320 मेगावाट के खुर्जा सुपर थर्मल पॉवर प्लांट की ईंधन जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।

उत्तराखंड स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड जल, पवन, सौर और ताप ऊर्जा क्षेत्र में सक्रिय है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments