scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगततेलंगाना के मुख्यमंत्री ने चार हवाई अड्डों के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने चार हवाई अड्डों के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में नागर विमानन, रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के चार हवाई अड्डों सहित विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहायता की मांग की।

नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू के साथ अपनी बैठक में रेड्डी ने केंद्र से वारंगल के पास स्थित ममनूर हवाई अड्डे पर काम शुरू करने का आग्रह किया और कहा कि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित कोठागुडेम हवाई अड्डे के लिए ‘आब्स्टकल लिमिटेशन सर्फेस (ओएलएस)’ सर्वेक्षण और व्यवहार्यता अध्ययन का भी अनुरोध किया, जिसके लिए पलवंचा में भूमि की पहचान की गई है।

ओएलएस हवाई अड्डों के आसपास का वह हवाई क्षेत्र है, जिसे विमानों के सुरक्षित उड़ान भरने और उतरने के लिए बाधाओं से मुक्त रखा जाता है।

एक अलग बैठक में मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें फरवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाले गांधी सरोवर परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments