scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतलुधियाना में कर अधिकारियों ने 5.29 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता लगाया

लुधियाना में कर अधिकारियों ने 5.29 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता लगाया

Text Size:

लुधियाना, 12 सितंबर (भाषा) केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने लोहा और इस्पात क्षेत्र की एक फर्जी कंपनी का भंडाफोड़ किया है। कंपनी ने 29.43 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाए और 5.29 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की।

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि इनपुट टैक्स क्रेडिट को धोखाधड़ी से पास करने के लिए बनाई गई यह फर्जी कंपनी मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब में स्थित थी।

बयान के मुताबिक लुधियाना सीजीएसटी आयुक्त कार्यालय ने इसका भंडाफोड़ किया।

जांच से पता चला कि फर्म ने 29.43 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाए और उन्हें पास किया। इससे 5.29 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी हुई। फर्म ने जीएसटी प्रवर्तन एजेंसियों की जांच से बचने के लिए फर्जी ई-वे बिल और अन्य संबंधित दस्तावेज तैयार किए थे।

बयान में कहा गया कि कंपनी के मालिक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments