scorecardresearch
Wednesday, 5 August, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा प्रोजेक्ट्स को चेन्नई की वाणिज्यिक परियोजना के लिए आरएमजेड से 670 करोड़ रुपये का ठेका

टाटा प्रोजेक्ट्स को चेन्नई की वाणिज्यिक परियोजना के लिए आरएमजेड से 670 करोड़ रुपये का ठेका

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) टाटा प्रोजेक्ट्स को रियल एस्टेट मंच आरएमजेड से तमिलनाडु के चेन्नई में एक वाणिज्यिक परियोजना के मुख्य सिविल कार्यों के लिए 670.24 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इस अनुबंध के तहत वह परियोजना के मुख्य भवन ढांचे का निर्माण करेगी। इसके तहत सिविल, संरचनात्मक और वास्तु संबंधी कार्यों के अलावा चिनाई, प्लास्टर, जलरोधन (वॉटरप्रूफिंग), साझा क्षेत्रों की फिनिशिंग, बेसमेंट का फर्श, अग्निरोधी दरवाजे, बाहरी फिनिशिंग और पेंटिंग का कार्य भी किया जाएगा।

बयान के अनुसार, यह परियोजना चेन्नई में आरएमजेड के परियोजना पोर्टफोलियो में नया जुड़ाव है।

टाटा प्रोजेक्ट्स देश की अग्रणी प्रौद्योगिकी-आधारित इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनियों में शामिल है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments