scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा मोटर्स का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा

टाटा मोटर्स का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) मार्च तिमाही में वैश्विक थोक बिक्री में आठ प्रतिशत वृद्धि दर्ज करने वाली घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के शेयर में सोमवार को पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 461.05 रुपये पर बंद हुआ। दिन के दौरान शेयर 8.12 प्रतिशत चढ़कर 473.10 रुपये तक पहुंच गया था।

वहीं एनएसई पर कंपनी का शेयर 5.31 प्रतिशत उछलकर 460.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

इसके साथ टाटा मोटर्स बीएसई के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी शेयरों में सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही।

इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 7,807.53 करोड़ रुपये बढ़कर 1,53,130.58 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा था कि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जेएलआर सहित समूह वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 3,61,361 इकाई हो गई।

भाषा रिया प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments