scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स का शेयर कारोबार के पहले दिन 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स का शेयर कारोबार के पहले दिन 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स का शेयर बुधवार को शेयर बाजार में अपने निर्गम मूल्य की तुलना में 27 प्रतिशत बढ़क के साथ सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का शेयर टाटा मोटर्स द्वारा अपने कारोबार को दो स्वतंत्र इकाइयों में विभाजन के एक महीने से भी अधिक समय बाद सूचीबद्ध हुआ है।

यात्री कारोबार इकाई टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लि. 14 अक्टूबर को सूचीबद्ध हुई थी।

टाटा मोटर्स लिमिटेड के कमर्शियल व्हीकल्स (सीवी) के शेयर का कारोबार एनएसई में अपने निर्धारित मूल्य से 28.48 प्रतिशत ऊपर, 335 रुपये पर शुरू हुआ। कारोबार के दौरान यह 32.31 प्रतिशत बढ़कर 345 रुपये पर पहुंच गया।

बाद में, यह 26.56 प्रतिशत बढ़कर 330 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई में यह 26.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 330.25 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। सत्र के दौरान यह 32.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 346.75 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में, यह 25.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 327.65 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में एनएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,21,516.94 करोड़ रुपये था।

टाटा मोटर्स का विभाजन एक अक्टूबर से प्रभावी हुआ। कंपनी ने बीते वर्ष अपने कारोबार को दो अलग-अलग इकाइयों में विभाजित करने की घोषणा की थी।

भाषा राजेश राजेश योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments