scorecardresearch
Tuesday, 16 June, 2026
होमदेशअर्थजगततमिलनाडु की टीवीके सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी किया

तमिलनाडु की टीवीके सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी किया

Text Size:

चेन्नई, 16 जून (भाषा) तमिलनाडु के वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने मंगलवार को राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करते हुए एम के स्टालिन की अगुवाई वाली पिछली द्रमुक सरकार की आलोचना की।

विल्सन ने राज्य सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तमिलनाडु पर प्रत्यक्ष ऋण का बोझ 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि राजस्व घाटा 78,324 करोड़ रुपये पर है, जो अब तक का ‘रिकॉर्ड उच्च स्तर’ है।

उन्होंने कहा कि राज्य के अपने कर राजस्व (एसओटीआर) और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के प्रमुख मानकों के संदर्भ में अनुपात 5.45 प्रतिशत रहा, जो काफी कम है।

मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय की अगुवाई वाली सरकार ने पिछले महीने सत्ता संभालने के साथ ही राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा की थी।

स्टालिन की अगुवाई वाली द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) को हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। नवगठित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने चुनाव में शानदार जीत के बाद सरकार बनाई है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments