scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) बाजार में सीमित आपूर्ति और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 1,249.95 रुपये प्रति किग्रा के नये रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा।

एमसीएक्स में तांबा के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 93.35 रुपये अथवा 8.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,249.95 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

ताांबा के जनवरी, 2026 माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 105.5 रुपये अथवा 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,277.95 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments