नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) पुरुष परिधान के प्रमुख ब्रांड ‘बार्सिलोना’ का स्वामित्व रखने वाली स्टिच्ड टेक्सटाइल्स ने अपने 200 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को वापस ले लिया है। आईपीओ के तहत पूरी तरह नए शेयरों की पेशकश की जानी थी।
कंपनी ने प्रस्तावित आईपीओ के लिए 17 जून को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे।
बाजार नियामक ने मंगलवार को बताया कि आईपीओ के लिए प्रस्तावित दस्तावेजों को 16 अगस्त को वापस ले लिया गया था। हालांकि, वापसी के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।
भाषा रिया अजय
अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.