नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी का एकीकृत शुद्ध घाटा बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में बढ़कर 421 करोड़ रुपये हो गया। आमदनी घटने से कंपनी का घाटा बढ़ा है।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में कंपनी को 127 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।
कंपनी की आलोच्य अवधि में परिचालन आय 1,071 करोड़ रुपये से घटकर 88 करोड़ रुपये रह गई।
स्टर्लिंग एंड विल्सन का बीते पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में एकीकृत शुद्ध घाटा भी 916 रुपये से बढ़कर 1,175 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.