नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) एलन मस्क की अगुवाई वाली स्टारलिंक 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए सुरक्षा और तकनीकी शर्तों के अनुपालन का परीक्षण करेगी।
सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष किया जाने वाला यह परीक्षण, स्टारलिंक को आवंटित अस्थायी स्पेक्ट्रम पर आधारित होगा।
यह कदम भारतीय उपग्रह ब्रॉडबैंड बाजार में इसके नियोजित प्रवेश से पहले एक महत्वपूर्ण कदम होगा। ये परीक्षण स्टारलिंक के लिए व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने से पहले मंजूरी पाने की एक अनिवार्य आवश्यकता है।
सूत्रों ने बताया कि स्टारलिंक जीएमपीसीएस प्राधिकरण की सुरक्षा और तकनीकी शर्तों के अनुपालन को प्रदर्शित करने के लिए एक परीक्षण करेगी।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षण 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
