scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशअर्थजगतहितधारकों ने कहा, जी-20 देशों को भारतीय चाय के निर्यात की संभावना उज्ज्वल

हितधारकों ने कहा, जी-20 देशों को भारतीय चाय के निर्यात की संभावना उज्ज्वल

Text Size:

(बप्पादित्य चटर्जी द्वारा)

कोलकाता, नौ जनवरी (भाषा) ईरान से नए अनुबंध नहीं मिलने और संकट में फंसे श्रीलंका की चाय की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर संदेह से उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच भारतीय चाय उद्योग की निर्यात संभावना समग्र रूप से और विशेष रूप से जी20 देशों के लिए उज्ज्वल है। अंशधारकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 13 करोड़ 41.4 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया है। इसका एक बड़ा हिस्सा जी20 ब्लॉक के पारंपरिक खरीदारों के पास गया है।

पिछले वित्तवर्ष के पहले सात माह में चाय का निर्यात 11.2 करोड़ किलोग्राम रहा था।

भारतीय चाय बोर्ड के अध्यक्ष, सौरव पहाड़ी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘चाय निर्यात की संभावना, समग्र रूप से और विशेष रूप से जी20 देशों के लिए, काफी उज्ज्वल है। जी-20 देशों के समूह में हमारे पारंपरिक आयातकों के लिए आयात खेपों में साल-दर-साल वृद्धि हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले ही चालू वित्त वर्ष में 22.5 करोड़ किलोग्राम के निर्यात लक्ष्य का 63 प्रतिशत हासिल कर चुके हैं। निर्यात पर मूल्य प्राप्ति भी संतोषजनक है।’’

उन्होंने कहा कि यदि रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न भू-राजनीतिक तनाव, कंटेनरों की कमी और उच्च माल ढुलाई जैसे अंतरराष्ट्रीय कारक बेहतर हो जाते हैं, तो चाय निर्यात में और तेजी आएगी।

चाय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और उद्योग जगत के दिग्गज पी के बेजबरुआ ने कहा कि यदि वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थिति सामान्य हो जाए तो भारतीय चाय के निर्यात का परिदृश्य काफी अच्छा है।

भारतीय चाय निर्यातक संघ के अध्यक्ष अंशुमन कनोरिया ने जी-20 समूह के बीच चाय निर्यात बढ़ाने के के लिए भारत की समूह-20 की अध्यक्षता का लाभ उठाने की केंद्र की पहल की सराहना की।

कनोरिया ने कहा कि भारतीय चाय- तुर्की और सऊदी अरब जैसे कुछ देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने में सक्षम है। ये देश परंपरागत रूप से श्रीलंका की चाय के खरीदार रहे हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments