scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसाउथ इंडियन बैंक ने आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक जोस जोसेफ कट्टूर को चेयरमैन नियुक्त किया

साउथ इंडियन बैंक ने आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक जोस जोसेफ कट्टूर को चेयरमैन नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) निजी क्षेत्र के ऋणदाता साउथ इंडियन बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व कार्यकारी निदेशक जोस जोसेफ कट्टूर को अपना गैर-कार्यकारी अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया है।

बैंक ने एक बयान में बताया कि यह नियुक्ति 23 मार्च, 2026 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। यह नियुक्ति आरबीआई द्वारा तीन फरवरी, 2026 को दी गई मंजूरी के बाद की गई है।

कट्टूर के पास भारतीय रिजर्व बैंक में तीन दशक से अधिक का शानदार अनुभव है, जहां उन्होंने 1991 से 2023 तक अपनी सेवाएं दीं।

बयान के अनुसार, वह 18 जुलाई, 2024 से साउथ इंडियन बैंक के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments